मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महरू मूर्तिहा में सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।