बहराइच: जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, नगर मजिस्ट्रेट ने जताई नाराजगी
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले सहित आठ सूत्रीय मामलों को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। वहीं पूर्व निर्धारित घटनास्थल पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने की बजाय जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंच कर नारेबाजी करने पर नगर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई।