कैराना: दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकतें करने के मामले में छह आरोपियों पर कैराना कोतवाली में केस दर्ज
शामली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला दबारखुर्द निवासी युवक के साथ हुई थी। दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और देवर ने अश्लील हरकतें की।