खाचरौद: कार से हो रही थी अफीम की तस्करी, खाचरौद पुलिस ने जब्त किया 14 लाख रुपये का मश्रुका
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाचरौद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक कार से 53.030 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा और 608 ग्राम अफीम जब्त की है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त वोल्सवैगन कार, मोबा