चायल: ग्राम फरीदपुर सुलेम में भूमि विवाद की 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, मिली राहत
कौशाम्बी। चायल तहसील के ग्राम फरीदपुर सुलेम में सोमवार 6 बजे अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने कैम्प लगाकर 5 भूमि विवादों का मौके पर ही निस्तारण कराया। राजस्व व पुलिस टीम ने स्थलीय जांच कर मेड़बंदी, चकमार्ग व तालाब भूमि का चिन्हांकन कराया। अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।