सूरजपुर: जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय का स्वागत, अधिवक्ताओं ने दी बधाई
जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय को शासन द्वारा दूसरी बार अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर जिले में खुशी का माहौल है। उनके प्रथम आगमन पर श्री एच.एन. मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पुनः नियुक्ति पर बधाई दी।