धमतरी: कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़कर किया उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी हुए शामिल
धमतरी में कांग्रेसियों ने खाद और पेट्रोल डीजल व बिजली के मामले को लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे थे। वहीं भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए पहले बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे पहुंच बढ़ गए।