महोबा: चरखारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी सौरभ बाइक से राठ जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।