महाराजगंज: भिटौली थाना क्षेत्र के गांवों में पराली जलाने की घटनाओं पर DM और SP ने किया निरीक्षण, अगया में कंबाइन मशीन सीज
शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा, अगया समेत कई गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने खेतों में पराली जलाने की स्थिति देखकर अधिकारियों को कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम अगया मे