महाराजगंज: यातायात पुलिस ने सक्सेना चौक पर चलाया चेकिंग अभियान, 5 वाहनों पर लगाया ₹18 हजार का जुर्माना
शुक्रवार को 10 बजे यातायात पुलिस ने सक्सेना चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। यातायात माह के तहत स्कूल बसों की फिटनेस, बीमा, डीएल, सीसीटीवी, सेफ्टी गैस किट व फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई। चालकों को सीसीटीवी लगाने, गति सीमा पालन व सुरक्षा उपकरण रखने के निर्देश दिए। 5 वाहनों पर 18 हजार का जुर्माना लगाया गया।