महाराजगंज: धनहा नायक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में शुक्रवार को 12 बजे एक 35 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के समय परिजन धान की कटाई करने गए थे। बच्चे घर के बाहर खेलने गए थे। महिला कमरे के अंदर थी। थोड़ी देर बाद बच्चों ने देखा तो वह छत की कुंडी से लटकी हुई थी। शोर शराबा सुनकर परिजन घर आए और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला