शिमला शहरी: SEE Learning से शिक्षा होगी भावनात्मक और नैतिक रूप से सशक्त, 50 लाख रुपये बजट स्वीकृत
हिमाचल में समग्र शिक्षा ने SEE Learning कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका लक्ष्य बच्चों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में 60 से अधिक शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। इस साल 50 लाख रुपये बजट भी स्वीकृत किया गया है।