कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई का प्रेस नोट गुरुवार रात्रि 9 बजे किया जारी।