हरनौत: हरनौत बाजार के चंडी मोड़ पर दो युवकों ने महिला से सोने के आभूषण ठगे, वारदात CCTV में कैद
हरनौत बाजार में इन दिनों भोले-भाले लोगों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामले में दो शातिर युवकों ने लालच देकर एक महिला से सोने के आभूषण ठग लिए। पूरी वारदात बाजार के चंडी मोड़ के पास हुई, जिसकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसा