बक्सर: कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में किसान सलाहकारों के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Sep 11, 2024 कृषि विज्ञान केन्द्र लालगंज बक्सर में किसान सलाहकार के 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य धान फसल के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन तकनीकी की जानकारी एवं ज्ञान वर्धन है। वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ0 देवकरन, मुख्य प्रशिक्षक हरिगोबिंद तथा प्रक्षेत्र प्रबंधकआरीफ प्रवेज द्वारा संयुक्तरूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।