अनगड़ा: जोन्हा में भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान की तैयारियां ज़ोरों पर
Angara, Ranchi | May 28, 2026 रांची पूर्वी क्षेत्र के जोन्हा स्थित सेवा भारती परिसर में आगामी 30-31 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई।