छपरा: भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी स्कूल बंद, डीएम ने दी जानकारी
Chapra, Saran | Jun 29, 2026 भीषण गर्मी के प्रकोप को लेकर डीएम वैभव श्रीवास्तव के द्वारा जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 8 वीं कक्षा तक पठन पाठन गतिविधियों को दिनांक 4 जुलाई तक प्रतिबंधित किया गया है। रविवार की शाम 5 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।