पूरनपुर: हजारा पुलिस की कार्रवाई में 8 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
पूरनपुर थाना हजारा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला को 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। ग्राम राघवपुरी के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस ने बाइक सवार दंपति को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुरुष भाग निकला। तलाशी में महिला के पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम रीतू कौर निवासी टिल्ला नंबर 04 बताया