स्वार: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं
Suar, Rampur | Jun 6, 2026 शनिवार को स्वार तहसील सभागार में प्रातः 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।