देवकली गाँव निवासी डॉ. राजेश बरनवाल के पुत्र डॉ. हर्षवर्धन बरनवाल ने IMS बीएचयू वाराणसी में जनरल सर्जरी में यूनिवर्सिटी टॉप कर क्षेत्र के साथ ही समूचे गाजीपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।