हरिहरगंज: साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, 68 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
हरिहरगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हरिहरगंज शहर के मिश्रा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय विद्या साव पर साढ़े चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।