रायसेन। जिले भर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 2:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री दीवानगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की टीम वन सेंटर ने विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।