खंडवा नगर: वनकर्मियों पर जानलेवा हमला पड़ा भारी! 9 नामजद समेत कई पर FIR, आज एक्शन मोड में वन विभाग
खंडवा के आमाखुजारी के जंगल में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर रविवार दोपहर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। गोफन और पत्थरों से किए गए हमले में पांच वनरक्षक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #Khandwa #ForestDepartment #BreakingNews #ViralNews #MPNews