पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनकेरी पंचायत के रूपचंदडीह गांव के 40 वर्षीय युवक राजेश भुइयां की नशे की हालत में कई घंटे तक गिरे रहने से मौत हो गई। रविवार रात उसकी डेड बॉडी बरामद हुई और सोमवार दोपहर 2 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी दी।