धार: धार शहर में कांग्रेस नेता पार्षद करीम कुरैशी पर मारपीट का आरोप, पीड़ित अफलाज खान का दावा- हाथ फ्रैक्चर
Dhar, Dhar | Mar 27, 2025 धार शहर में कांग्रेस नेता पार्षद करीम कुरैशी पर मारपीट करने के आरोप लगें है। पीड़ित अफजल खान ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता करीम कुरैशी द्वारा नल को लेकर विवाद करते हुए 25 तारीख को मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कांग्रेस नेता द्वारा मारपीट करने से उनके हाथ में फ्रेक्चर आया है।