धार: धार नगर के भविष्य को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठक हुई, धार 2041-सुनियोजित विकास की ओर बड़ा कदम
Dhar, Dhar | Mar 27, 2025 धार नगर के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता मेंसंपन्न हुई। बैठक में नगर के सुनियोजित विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने सुझाव दिया कि जल संसाधन, कृषि, फॉरेस्ट और नगर पालिका विभागों से प्रस्ताव लिए जाएँ, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन क्षेत्रों में कोई कंजर्वेशन लैंड प्रभावित न हो।