धार: धार के धामनोद में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस के 8 पार्षद 2 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना करेंगे
Dhar, Dhar | Mar 27, 2025 धार जिले के धामनोद में बुनियादी सुविधाओं की कमी से गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद धामनोद के कांग्रेस के 8 पार्षद 2 अप्रैल से पुरानी नगर परिषद के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंतिम यादव ने कहा कि सीवरेज कार्य में कंपनी की लापरवाही से शहर की स्थिति बिगड़ी है।