कैराना: कैराना तहसील के विभिन्न गांवों में एडीएम ने अंश निर्धारण और खतौनी पुनरीक्षण अभियान के शिविरों का किया निरीक्षण
कैराना तहसील क्षेत्र के 100 गांवों में 20 जून से 4 जुलाई तक चल रहे अंश निर्धारण/खतौनी पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने एसडीएम शिवाजी यादव व तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान के साथ गांव कंडेला, मन्नामाजरा और मवी में लगे शिविरों का निरीक्षण किया। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर किसानों से जानकारी ली।