महसी: महसी नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, टेंट लगाने गया था युवक, पुलिस जांच में जुटी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी नहर के पास सोमवार सुबह राह चलते लोगों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मृतक युवक की पहचान महसी टेपरा गांव निवासी इंद्रसेन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक टेंट लगाने का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति देवी सहित तीन लड़कियां छोड़ गया है।।