सुसनेर: देहरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ पर आक्रोश, NH पर चक्काजाम के बाद प्रशासन ने आरोपी का मकान 'सरकारी' घोषित किया
देहरिया में नाबालिग बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सोमवार दोपहर से शाम तक विहिप व ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सुसनेर SDM किरण बरवड़े, SDM मिलिंद धोके, SDOP देवनारायण यादव मोके पहुंचे। विवादित मकान को तोड़ने के बजाय, उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया। मौके पर ही पंचनामा तैयार कर भवन को ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया।