गिरिडीह: झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन समारोह आयोजित
स्थानीय झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन रविवार को 5 बजे औपचारिक समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ भव्य रूप से हुआ।समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन को दिशा और दृष्टि दोनों प्रदान करती हैं। आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है।।