मनेर: महिनावा गांव में समाजसेवी के द्वारा रमजान मुबारक को लेकर दावते इफ्तार का किया गया आयोजन
Maner, Patna | Apr 7, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के महिनावा गांव में समाजसेवी शंकर कुमार के द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। दावते इफ्तार में मनेर नगर और आसपास के इलाके के हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। दावते इफ्तार में प्रेम भाईचारगी का मिसाल देखने को मिला। इकट्ठा होकर एक साथ रोजा खोला। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, उपाध्यक्ष शंकर यादव सहित कई लोग थे।