मनेर: महादेव स्थान मोहल्ला में आयोजित राजद कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं सांसद मीसा भारती
Maner, Patna | Apr 7, 2024 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान मोहल्ला में राजद कार्यकर्ताओं के बैठक में सांसद मीसा भारती शामिल हुई। इस दौरान मीसा भारती वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव समेत केंद्र की सरकार पर जमकर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहाकि स्थानीय सांसद और केंद्र की सरकार जनता को ठगने का काम किया है। देश की जनता समझ चुकी है। देश में अब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।