पट्टी: महोखरी में जेसीबी का खेल, खेतों से धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का खनन, जिम्मेदारों को भनक तक नहीं
पट्टी तहसील क्षेत्र के महोखरी गांव में मंगलवार की सुबह से ही जेसीबी मशीन गरजती रही और खेतों की मिट्टी धड़ल्ले से खोदी जाती रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के खेतों से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। दिनदहाड़े चल रहे इस खेल से जहां राजस्व विभाग को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, वहीं जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े ह