सिवनी: राष्ट्र सेविका समिति की मातृशक्तियों ने निकाला भव्य पथ संचलन
Seoni, Seoni | May 22, 2026 सिवनी नगर में राष्ट्र सेविका समिति महाकौशल प्रांत की मातृशक्तियों द्वारा गरिमामय एवं भव्य पथ संचलन निकाला गया। शुक्रवार को बताया गया कि पारंपरिक वेशभूषा और अनुशासित कदमताल के साथ निकले संचलन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश भी दिया। वही इस पथसंचलन का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।