मुरैना नगर: एसपी कार्यालय में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को ₹1 करोड़ का बीमा चेक सौंपा गया, सड़क हादसे में मिला सहारा
मुरैना शहर में आज बुधवार शाम एसपी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सड़क हादसे में शहीद प्रधान आरक्षक परिमाल सिंह तोमर के परिजनों को ₹1 करोड़ का बीमा चेक सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुत्र शिवा सिंह तोमर व पत्नी सर्वेश तोमर को चेक प्रदान कर सांत्वना दी। अन्य शहीदों के परिवारों को भी राशि दी जा चुकी है, जबकि एक प्रकरण प्रक्रिया में है।