कुंभराज में चाचौड़ा विधायक कार्यालय पर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा मंडल कुंभराज के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके द्वारा किए गए कार्य और योगदान को याद किया गया।