बरेली: बरेली पुलिस ने 93 लाख के 466 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाई खुशियां, चोरों की बढ़ी मुश्किलें
बरेली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जून महीने में पुलिस ने 466 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 93 लाख रुपये है, बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। रिजर्व पुलिस लाइंस के रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के।