अनूपपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोन नदी में किया गया श्रमदान
जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत अनूपपुर में पवित्र सोन नदी तट पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।