शाहजहांपुर: शाहबाद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
दरअसल शाहबाद थाना क्षेत्र के पिपरिया के पास खेत की जुताई कर रहा एक ट्रैक्टर अचानक तेज रफ्तार से सड़क पर आ गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शाहबाद सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर हालत के चलते सूची को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।