जगदलपुर: जगदलपुर पहुंचे सचिन तेंदुलकर ने कहा, बच्चों के साथ खेलेंगे खो-खो और कबड्डी जैसे खेल
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज जगदलपुर पहुंचे जहां उन्होंने अपने दौरे के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सचिन तेंदुलकर की संस्था सचिन फाउंडेशन और मानदेशी फाउंडेशन दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं।