बिहारीगंज: दो दिवसीय सत्संग का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहारीगंज के तुलसिया गांव में पूर्व मंत्री डॉ. रविन्द्र चरण यादव की माता सुदामा देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर दो दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। दूसरे दिन संत गुरु प्रसाद बाबा ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसे भजन और अच्छे कर्मों में लगाना चाहिए। मौके पर कई संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।