धमतरी: मुल्ले गांव में अवैध शराब बेचने वाले लोग ग्राम प्रमुखों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं
धमतरी जिले के ग्राम मुल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से खुलेआम शराब बिक्री किया जा रहा है। जिससे गांव का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसका असर बच्चों पर भी पड़ने लगा है। बताया कि गांव में बैठक कर शराब बेचने के लिए मना करते हैं। तो शराब बेचने वाले लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दिया जाता है।