इटावा: इटावा पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना करने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Jul 12, 2024 इटावा पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इटावा पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी किये गये कुल 09 मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है वह बरामद किये गये हैं।