टनकुप्पा: टनकुप्पा थाना क्षेत्र में 250 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो बाइक को पुलिस ने किया जब्त, दोनों आरोपी फरार
Tan Kuppa, Gaya | Jul 24, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के आन्धु - सुमनी सड़क पास दो स्पलेंडर बाइक पर लदा 250 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक चालक सह शराब कारोबारी फरार हो गए। दोनों वाहनों के वास्तविक मालिक की पहचान को लेकर DTO कार्यालय से संपर्क शुरू कर दिया गया है।टनकुप्पा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बुधवार को जानकारी दी।कहा कि मामले को लेकर FIRदर्ज कर लिया गया है