हर्रई: हराई में आदिवासी युवक के साथ मारपीट के विरोध में आदिवासी समाज ने किया धरना प्रदर्शन
हराई थाना अंतर्गत तुईयापानी के आदिवासी युवक के साथ हुआ अमानवीय कृत्य और मारपीट के विरोध में आदिवासी समाज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा हराई में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया रैली निकाली गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देव रावण भलावी के द्वारा रविवार की सुबह 10:00 बजे जानकारी देकर बताया गया।