सीलमपुर: सीलमपुर :- जाफराबाद इलाके में युवक की चाकूओ से गोदकर हत्या, भाई की हत्या में था गवाह
उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 35 साल के युवक की बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है . पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय नाजीर के तौर पर हुई है .