जिले में फाइलेरिया से बचाव को लेकर एमडीए अभियान का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक गुरुवार को 3:00 बजे अपराह्न में की गई। जिसमें जिले में अभियान चलाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वही बताया गया कि आगामी 10 फरवरी से एमडीए अभियान की प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।