बेल्थरा रोड: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीयर ब्लॉक एवं बेल्थरारोड चंद्रशेखर पार्क में हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह 6 बजे सीयर ब्लॉक परिसर एवं बेल्थरारोड नगर स्थित चंद्रशेखर पार्क में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया। सीयर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम मे