सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैसी नगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बंजरिया में शुक्रवार को विकास की नई शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने ग्राम में करीब 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ग्राम बंजरिया पहुंचे.